Type Here to Get Search Results !

Modal

Rewa जिले में अगले 24 घंटे आंधी-वर्षा का अनुमान: आसमान पर हल्के बादल, चुभती, तपती गर्मी (Mausam Samachar)

Rewa जिले में अगले 24 घंटे आंधी-वर्षा का अनुमान: आसमान पर हल्के बादल, चुभती, तपती गर्मी


रीवा जिले में बीते पांच दिन से गर्मी का प्रभाव बढ़ा रहा। हालाकि इधर, दो-तीन दिनों से आसमान में बादलों की आवाजाही हो रही है फिर भी गर्मी है कि कम होने का नाम नहीं ले रही। बादलों के रहते जब हवा चलती है, तब थौड़ी राहत मिलती है। उसके बाद पुनः गर्मी पूरे वातावरण को अपने आगोश में ले लेती है। बादलों के होने पर चुभती- उमस भरी गर्मी लोगों को सता रही है। ऐसे ही, रविवार को भी जिले में सुबह से हल्के बादल छाये रहे फिर सुबह 11 बजे तक धूप की तपन बढ़ी और दोपहर ढाई बजे कड़ी धूप रही। इसके बाद फिर बादलों का हुजूम आने से सूरज की रोशनी कम हो गई लेकिन गर्मी यथावत रही। अब अगले दो-तीन दिन जिले में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान है। मौसम विभाग की माने तो वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। ऐसे ही, दक्षिणी मप्र के मध्य में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात निर्मित है। इस चक्रवात से लेकर मराठवाड़ा तक एक द्रोणिका बनी हुई है। मराठवाड़ा में भी हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर तमिलनाडु तक एक अन्य द्रोणिका बनी हुई है। बताया गया कि अलग-अलग स्थानों पर बनी इन पांच मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से नमी आ रही है। इस वजह से अगले 24 घंटे कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा हो सकती है साथ में, आंधी अर्थात् 40 किलोमीटर या उससे अधिक रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। रविवार को मौसम बदलने पर जिले के तापमान में भी आशिक बदलाव आया बताया गया कि रविवार को दिन का तापमान बीते दिन से 2.4 डिग्री सेल्सियस अधिक 41.6 डि.से. दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान गत दिवस की अपेक्षा 0.8 डि.से. की गिरावट के साथ 22.2 डि.से. पर कायम हुआ। अब अगले एक-दो दिन तापमान में कुछ उलटफेर हो सकता है। आसमान में साफ होने के बाद तापमान में फिर वृद्धि होगी।

Tts